रामपुर महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। इस पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया और हंगामा करना शुरू कर दिया।
सूचना पर सीएमएस और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में परिजनों को समझा-बुझा कर शांत कराया गया।
हालांकि परिजनों ने नवजात का शव लेने से इंकार कर दिया। इस पर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
भोट थाना क्षेत्र के अहमदनगर तराना गांव निवासी भूरा ने अपनी पत्नी मुशरफी को प्रसव के लिए दो दिन पूर्व महिला अस्पताल में भर्ती कराया था।