फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में युवक की पिटाई पर दरोगा समेत 3 निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई थाने में जेबकतरी के आरोप में पकड़े गए युवक की पिटाई की गई। पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


विवाद बढ़ता देख एसएसपी मंजिल सैनी ने एक एसआई समेत दो आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी होगी। जिसकी जिम्मेदारी सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित को सौंपी गई है। मामला तीन दिन पुराना है।

सैफई थाने में पुलिस ने जेबकतरी के आरोप में मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के कंजड कालोनी निवासी शीलू उर्फ पुल्ला उर्फ रुपेश को पकड़ा। पकड़ने के बाद इसकी जमकर पिटाई की गई। युवक चिल्लाता रहा, लेकिन पुलिस अपना काम करती रही।
विज्ञापन


इसी बीच वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसकी वीडियो क्लिप बना ली। उसे मीडिया कर्मियों के हवाले कर दिया। इस वीडियो के वायरल होते ही खलबली मच गई।
विज्ञापन

सीओ सैफई को मिली जांच की जिम्मेदारी

क्लिप में सैफई थाने के एसआई अवधेश कुमार और उनके साथी सिपाही युवक को टेबल पर लिटा कर पीटते दिखाई दिए।

पहले तो क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने इस मामले पर चुप्पी साध ली। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गांव से जुड़े थाने का यह मामला चर्चा का विषय बना तो पुलिस कप्तान मंजिल सैनी ने एसआई अवधेश कुमार समेत दो सिपाहियों अरविंद कुमार और गुलाब सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

इस संबंध में सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि रुपेश ने नगला भूरे निवासी बुजुर्ग मिजाजी लाल के 40 हजार रुपये चोरी किए थे। लोगों की शिकायत पर उसे पकड़कर लाया गया था। उसके पास से 12 हजार रुपये बरामद भी हुए।

दरोगा अवधेश ने इस मामले में एसओ, उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। अपने स्तर से ही पिटाई करने के बाद युवक को थाने से छोड़ दिया। उधर बृहस्पतिवार को एसएसपी मंजिल सैनी ने मीडिया से बातचीत में पुलिस कर्मियों के काम करने के ढंग को गलत बताया। कहा कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को भी नहीं है। इसीलिए तत्काल प्रभाव से तीनों पर कार्रवाई की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें