सीबीएसई 12 वीं के बहुप्रतिक्षित नतीजों आ गए हैं। इन परीक्षाओं में 87.5 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं हैं, वहीं 77 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। सीबीएसई के सभी क्षेत्रों में सबसे अच्छा परिणाम तिरूअनंतपुरम क्षेत्र का 95.4 प्रतिशत के साथ रहा ।
इन परीक्षाओं में 10 लाख 40, हजार 368 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे जिनमें 6,07,383 लड़के और 4,32,985 लड़कियां शामिल थीं। इस साल कुल 82 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
इस साल की टॉपर दिल्ली की 99.2 प्रतिशत के साथ एम.गायत्री हैं। इन्हें 500 में 496 अंक मिले हैं। गायत्री दिल्ली के साकेत स्थित न्यू ग्रीन फील्ड स्कूल की छात्रा हैं।
पिछले साल से कम रहा परिणाम
पिछले साल कुल 82.66 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे, लेकिन इस बार ये कम हो कर 82 प्रतिशत हो गया। लड़कियों पिछली बार के परीक्षा परिणाम में भी बाजी मारी थी, लेकिन इस बार इनका भी पास होने का प्रतिशत कम हुआ है।
पिछले साल सीबीएसई के टॉपर ने 94.26 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे,लेकिन गायत्री ने इनका भी रिकार्ड तोड़ दिया। बोर्ड के मुताबिक कुछ ही दिनों में 10 वीं के भी रिजल्ट आने की संभावना है।
छात्र अपना रिजल्ट हमारी वेबसाइट http://results.amarujala.com/result-online/central-board-of-secondary-education/class-12th-2015-chennai/24-1644-1/ पर देख सकते हैं।
17 जून तक होगा इवैल्यूएशन
जिन भी छात्रों को अपने अंको का पुनः सत्यापन कराना हो तो उनके पास 27 मई से 2 जून तक का मौका है। जिन छात्रों को अपना अंकर सत्यापित कराना है उन्हें प्रत्येक विषय के लिए 300 रुपये जमा करना होगा।
जिन बच्चों का किसी पेपर में सप्लीमेंट्री आई है उनकी पुनः परीक्षा 16 जुलाई को होगी।अगर आपको अपनी कॉपी की फोटो कॉपी देखनी है तो आप 13 जून से 17 जून के बीच आवेदन देकर अपनी कॉपी देख सकते हैं। सीबीएसई 12 वीं के परीक्षा में 13,284 विदेशी छात्र भी शामिल थे, जिनमें से 92.31 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।