फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत रत्न से सम्मानित वैज्ञानिक बोले, बेवकूफ हैं नेता

Mon, 18 Nov 2013 12:08 AM IST
एजेंसी/अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा के एक दिन बाद ही प्रख्यात वैज्ञानिक सीएनआर राव ने नेताओं की धज्जियां उड़ा दीं।
विज्ञापन


वैज्ञानिक शोधों के लिए पर्याप्त फंड न मुहैया कराने से नाराज राव ने नेताओं को इडियट करार दिया। प्रधानमंत्री की वैज्ञानिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन राव ने देश में वैज्ञानिक शोधों को बढ़ाने के लिए ज्यादा फंड देने की जरूरत पर जोर दिया।

रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में भारत में हो रहे वैज्ञानिक अनुसंधानों पर राव की राय पूछी गई। इस पर वे भड़क उठे और कहा कि सरकार ने विज्ञान से जुड़े सेक्टर को जितना पैसा दिया है, वैज्ञानिकों ने उससे ज्यादा काम कर दिखाया है। इन नेताओं ने, इन मूर्खों ने हमें इतना कम पैसा क्यों दिया है। इस कम पैसे के बावजूद वैज्ञानिकों ने कुछ करके दिखाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सरकार थोड़ा पैसा लगाती है। वह भी देर से मिलता है। जो पैसा मिलता है, उस हिसाब से हमने काम करके दिखाया है। जिस हिसाब से पैसा मिलता है उस हिसाब से हमारी वैज्ञानिक उपलब्धियां कम नहीं हैं। जो पैसा मिलता है वह वैज्ञानिक शोधों की जरूरत के हिसाब से कुछ नहीं है।
विज्ञापन


वैज्ञानिक अनुसंधानों में चीन की तरक्की के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, अगर भारत शोध में पिछड़ा है तो इसकी जिम्मेदारी हमें लेनी होगी। हम भारतीय मेहनत नहीं करते। हम चीनियों की तरह नहीं हैं। हम वो काम करना चाहते हैं जो आसानी से हो जाए। हममें राष्ट्रवाद की भावना भी कम है। थोड़े से ज्यादा पैसे के लिए हम बाहर जाने को तैयार रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें