फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक संयुक्त बयान की 5 प्रमुख बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकवाद रुकने पर ही वार्ता करने को लेकर अड़े भारत और पाकिस्तान के बीच रुकी वार्ता फिर से बहाल होगी। दोनों देश आने वाले दिनों में विभिन्न स्तरों पर समग्र वार्ता शुरू करेंगे।
विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से इस्लामाबाद में मुलाकात की है और विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

मुलाकात के बाद सुषमा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल इस्लामाबाद में होने वाले सार्क शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। दोनों देशों के विदेश सचिव जल्द ही वार्ता के प्रारूप और स्तर तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त बयान की प्रमुख बातें

मुलाकात और विचार-विमर्श के बाद एक संयुक्त बयान जारी किया गया है जिसकी प्रमुख बातें इस प्रकार हैं-

1 दोनों पक्ष व्यापक द्विपक्षीय संवाद के लिए तैयार हो गए हैं।

2 दोनों देशों के विदेश सचिव इसकी तारीख और रूपरेखा तय करेंगे।

3 दोनों पक्ष जम्मू कश्मीर, सियाचिन, सर क्रीक, तुलबुल परियोजना, आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग, चरमपंथ के खिलाफ कार्रवाई, मादक पदार्थों की रोकथाम और मानवीय मुद्दों पर संवाद करेंगे।

4 दोनों पक्षों ने चरमपंथ की आलोचना की है और बैंकॉक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की मुलाकात को सफल बताया है।

5 भारतीय पक्ष को भरोसा दिलाया गया है कि मुंबई हमलों के मामले में जारी अदालती कार्यवाही जल्द से जल्द पूरी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें