आईटीआईटी मद्रास एक सर्कुलर को लेकर फिर से चर्चा में है। एक साल पहले दलित छात्रों के आंदोलन को रोकने के लिए आईआईटी मद्रास ने एक सर्कुलर जारी किया था। जिसका कैंपस के साथ-साथ देश के कई इलाकों में विरोध किया गया। आखिर में आईआईटी मद्रास ने अपना सर्कुलर वापस ले लिया।
अब एक बार फिर से जारी किए गए सर्कुलर में आईआईटी मद्रास ने कैंपस में सभी सियासी गतिविधियां बंद करने के लिए कहा है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक इस कदम के जरिए ये बताने की कोशिश की गई है कि संस्थान 'किसी भी सियासी गतिविधियों का समर्थन नहीं करता।' वहीं कैंपस में ऐसी किसी भी गतिविधि पर रोक लगाने की कोशिश भी की गई है।
सर्कुलर के एक हिस्से में इस बात का भी जिक्र है कि सभी छात्रों, शोधार्थियों और प्रोजेक्ट अधिकारियों से एक अंडरटेकिंग पर हस्ताक्षर कराया गया है, जिसके तहत उन्होंने साफ किया है कि उनका विश्वविद्यालय में किसी भी राजनीतिक घटनाक्रम में कोई रोल नहीं है।