फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलएम की परीक्षा में नकल करते पकड़े गए IG

Tue, 05 May 2015 12:21 PM IST
एजेंसी/कोच्चि
विज्ञापन
विज्ञापन
एलएलएम की परीक्षा के दौरान सोमवार को एक शीर्ष आईपीएस अधिकारी कथित रूप नकल करते हुए पकड़े गए। इसके बाद राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्नीथला ने आईजी को कथित रूप नकल करने के प्रयास के आरोप में तुरंत अनिवार्य छुट्टी पर भेजने की बात कही। गृहमंत्री ने कहा कि यह घटना केरल और केरल पुलिस का अपमान है।
विज्ञापन


इस बीच त्रिशूर रेंज के आईजी टीजे जोस ने नकल के आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि वह परीक्षा दे रहे थे और कल भी परीक्षा देने के लिए जाएंगे। आईजी जोस को सेंट पॉल कालेज परीक्षा केंद्र पर महात्मा गांधी विश्वविद्यालय की एलएलएम परीक्षा के क्राइम-टू  पेपर में कथित रूप से नकल करने हुए पकड़ा गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय ने सेंट पॉल कॉलेज के प्रिंसिपल से मामले के बारे में रिपोर्ट मांगी है। उप कुलपति बाबू सेबेस्टियन ने कहा कि हमने कॉलेज प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय सूत्रों का कहना है कि दोषी पाए जाने पर आईजी जोश को परीक्षा देने से वंचित किया जा सकता है। केरल पुलिस के सूत्रों का कहना है कि उत्तरी क्षेत्र के एडीजीपी शंकर रेड्डी इस मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें