फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेल टिकट कैंसिल कराने के लिए अलग से काउंटर

Wed, 02 Dec 2015 10:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अब आरक्षित टिकट को रद्द करने और रिफंड पाने के लिए यात्रियों को काउंटर-दर-काउंटर नहीं भटकना पड़ेगा। रेलवे ने इसके लिए स्टेशन पर एक अलग से काउंटर मुहैया कर दिया है।
विज्ञापन


जहां पर सिर्फ टिकट रद्द करने और रिफंड पाने की सुविधा उपलब्ध होगी। इस व्यवस्था के निर्देश रेलवे की तरफ से सोमवार को ही जारी किए जा चुके हैं।

रेलवे प्रशासन से जारी जानकारी के मुताबिक टिकट रद्द करने और रिफंड वापस लेने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए अनारक्षित टिकट की एक खिड़की को इस काम के लिए ही प्रतिबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों के ‌टिकट ही होंगे रद्द

रेलवे के मुताबिक अगर दूसरे काउंटर पर कोई मौजूद नहीं है या फिर आरक्षित टिकट के काउंटर बंद हैं, तो ऐसे समय पर ये काउंटर मददगार साबित होंगे। हालांकि यह सुविधा सिर्फ उन ट्रेनों के टिकटों के लिए उपलब्ध होगी, जो ट्रेनें रद्द करने के समय से अगले 24 घंटों में प्रस्थान करने वाली होंगी।

गौरतलब है कि जब से नए नियम लागू हुए हैं रेलयात्री टिकट कंफर्म न होने की दशा में गाड़ी छूटने के 31 मिनटों के भीतर अगर टिकट कैंसिल नहीं करवा पाते हैं तो उनके टिकट का पैसा रेलवे ‌की झोली में चला जा जाएगा।

अब तक वे अलग काउंटर न होने और लंबी कतारों के चलते टिकट वापस ही नहीं कर पा रहे थे और अपना धन खो रहो थे। उम्मीद है रेलवे की इस पहल से कुछ राहत उन्हें जरूर मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें