फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-अमित शाह का ये वीडियो आपने देखा क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को धन्यवाद कहें और वह भी फेसबुक के जरिए, सोचिए कैसा होगा वह पल। यूट्यूब पर एक ऐसा वीडियो डाला गया है, जिसमें मोदी अमित शाह को फेसबुक के जरिए धन्यवाद कहते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल ये वीडियो फेसबुक के नए फीचर का प्रमोशनल वीडियो है। फेसबुक ने एक नया फीचर लांच किया है-से थैंक््स। इस फीचर के जरिए आप एक वीडियो के जरिए अपनी किसी करीबी को धन्यवाद भेज सकते हैं।

फेसब़ुक के नए फीचर में वीडियो ऑटोमैटिकली तैयार होता है। इसे आपकी टाइमलाइन की तस्वीरों को कैप्शन और बैंकग्राउंड म्यूजिक के साथ जोड़कर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का धन्यवाद वीडियो कई मायनें में रोचक है। वीडियों में मोदी और अमित शाह की साथ की कई तस्वीरें दिख रही हैं।
विज्ञापन

मोदी के बहुत खास हैं अमित शाह

वैसे ये देखना मजेदार होगा कि प्रधानमंत्री मोदी फेसबुक के नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए अपने सिपहसालार अमित शाह को चुनते हैं या किसी और को? मोदी और शाह की दोस्ती किसी से छिपी भी नहीं है।

2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने के बाद से ही नरेंद्र मोदी ने अमित शाह को अपनी खास बना रखा है। शाह गुजरात में मोदी मंत्रिमंडल में गृहमंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं।

लोकसभा चुनावों में मोदी की जीत की पृष्ठभूमि तैयार करने में भी शाह की अहम भूमिका रही। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यूपी में शाह के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा था और राज्य की 80 सीटों में से 73 सीटें हासिल की थीं।

शाह को इसी वर्ष भाजपा का अध्‍यक्ष बनाया गया। पार्टी उनके नेतृत्व में हरियाणा और महाराष्ट्र में जीत दर्ज कर चुकी है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें