पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। शुक्रवार को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में पूर्व मंत्री शशि थरूर ने अपनी किताब ‘इंडियन शास्त्र’पर आयोजित सत्र में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं, अगर वह कर दें तो इतिहास में अमर हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि उनके विचार अच्छे हैं और वह इन्हीं के दम पर सरकार में आए हैं, लेकिन छह माह में उनकी सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया जो भाषणों में उन्होंने कहा था।
थरूर ने कहा कि मोदी के आसपास खाकी नेकर धारियों का हुजूम है जो शिक्षा का ढांचा बदलना चाहते हैं, इतिहास बदलना चाहते हैं, घर वापसी कराना चाहते है। ये वे लोग हैं जो मोदी की सरकार तो चाहते हैं, लेकिन उन्हें मोदी के आर्थिक मॉडल से कोई मतलब नहीं है। मोदी विदेशी निवेश लाना चाहते हैं और ये लोग हिन्दू राष्ट्र बनाना चाहते हैं।