फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा झंडे का दुरुपयोग किया तो अब खैर नहीं

Sat, 19 Jan 2013 11:04 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासित रखने के लिए ठोस फैसला किया है। पार्टी की ओर से वाहनों पर सपा के झंडे, बैनर, स्टीकर, अवैध लालबत्ती और हूटर के दुरुपयोग को रोकने के लिए 15 सदस्यीय कमेटी का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन


पार्टी की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि यदि इस तरह के दुरुपयोग की बात सामने आती है तो इसके लिए जिला प्रमुख जिम्मेदार माने जाएंगे। गौरतलब है कि सपा सरकार बनते ही इस बारे में एक निर्देश जारी कर साफ किया गया था कि पार्टी के कौन से पदाधिकारी इस तरह की सुविधा का लाभ उठा पाएंगे और किसे इस तरह की कोशिशों से दूर रहना है। बावजूद इसके पूरे प्रदेश से कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायतें आ रही थीं।

वाहनों के शीशे में लगा लक्ष्य-2014 का स्टीकर हो या पार्टी का झंडा, हूटर लगे वाहन सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और उनके पुत्र सपा के प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए समस्या बन गया है। सूबे में पहली बार अकेले दम पर बहुमत से सत्ता में आई सपा के राष्ट्रीय व प्रदेश दोनों अध्यक्ष पहले दिन से ही इस कोशिश में हैं कि इस बार उनकी पार्टी की पहचान जिम्मेदार दल व नेताओं के रूप में हो। पर, लोग हैं कि मानते ही नहीं।
विज्ञापन


इसे रोकने के लिए कमेटी के अलावा जिला व महानगर अध्यक्षों को इसे लागू करने की जिम्मेदारी भी सौपी है। यह चेतावनी भी जारी की गई है कि किसी जिले में कोई अनधिकृत व्यक्ति इन्हें लगाए मिला तो वहां के जिला या महानगर अध्यक्ष व महासचिव पर कार्रवाई की जाएगी।

ये हैं कमेटी के सदस्य
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्देशों का पालन न करने वालों पर कार्यवाई के लिए15 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। इस कमेटी में नरेश उत्तम एमएलसी, अरविंद कुमार सिंह सांसद, विजय यादव एमएलसी, संग्राम सिंह, पवन पाण्डेय, राज कुमार राजू, अरुण वर्मा विधायक गण, रामवृक्ष सिंह यादव सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी, रमेश प्रजापति सचिव राज्य कमेटी, उमाशंकर चौधरी सदस्य राज्य कमेटी, सुनील सिंह यादव पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा, अमिताभ वाजपेयी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ बिग्रेड, नफीस अहमद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, नईमुल हसन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यूथ बिग्रेड और निर्भय सिंह पटेल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी शामिल हैं।

होर्डिंग या बैनर पर आयोजक का फोटो भी अनुशासनहीनता
सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि जिलों और महानगरों के अध्यक्षों व महासचिवों को ताकीद की गई है कि गलत तरीके से इन्हें लगाने वालों के आचरण को अनुशासनहीनता माना जाए और इनके खिलाफ कार्रवाई करके प्रदेश कार्यालय को इनकी सूची भेजी जाए।

हिदायत दी गई है कि संगठन के कार्यक्रमों की होर्डिंग व बैनर पर आयोजक का फोटो नहीं होगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और मुख्य अतिथि का चित्र लगाया जा सकता है। लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ अपना फोटो छपा सकते हैं। निवेदक के रूप में प्रत्याशी अपना नाम लिख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें