पाकिस्तान के धर्मार्थ फाउंडेशन ईदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित एक करोड़ रुपये का दान लेने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान में भारत की मूक-बधिर लड़की गीता का एक दशक से भी अधिक समय तक ख्याल रखने के लिए प्रधानमंत्री ने एक करोड़ रुपये का दान ईदी फाउंडेशन को देने की घोषणा की थी।
जाने-माने लोकोपकारी अब्दुल सत्तार ईदी, जो ईदी फाउंडेशन के संस्थापक और प्रमुख हैं, ने प्रधानमंत्री मोदी को इस दान की घोषणा के लिए धन्यवाद दिया लेकिन अपने धर्मार्थ कार्य के लिए इसे स्वीकार करने से मना कर दिया।