फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखों के वेष में आतंकी कर सकते हैं मोदी पर हमला

Mon, 04 Nov 2013 11:44 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित मोगा रैली को लेकर आईबी ने अलर्ट जारी किया है। आईबी सूत्रों के अनुसार पंजाब के मोगा में होने वाली रैली में आतंकी पगड़ी पहनकर आ सकते हैं। मोदी की मोगा रैली दिसंबर के पहले हफ्ते में होनी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पटना के गांधी मैदान में मोदी की रैली से पहले हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद खुफिया एजेंसियों की ओर से मोदी की जान को खतरा बताया गया है। बताया गया है कि मोदी की कानपुर रैली में भी आतंकियों की गड़बड़ी फैलाने की साजिश थी।

पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय की ओर से भेजी गई चिट्ठी में कहा गया है कि मोदी को आतंकी संगठनों के अलावा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से भी खतरा है।
विज्ञापन


आईएसआई, आतंकियों की साजिश
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी कई आतंकी संगठनों के निशाने पर हैं। पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों ने हाथ मिला लिया है। इन आतंकी संगठनों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का भी समर्थन हासिल है।

इससे पहले भी खुपिया सूचनाए आईं थी कि आतंकी संगठन रॉकेट लांचर आदि से मोदी और उनकी रैली को निशाना बना सकते हैं। यह जानकारी खुफिया विभाग ने गृह मंत्रालय को दी है। इसके बाद गृह मंत्रालय ने दिल्ली सहित सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों को पत्र लिखकर इस बारे में आगाह कर दिया है।

एक पुलिस अफसर ने गृह मंत्रालय से इस तरह की जानकारी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों की पुलिस को कुछ दिन पहले दो पेज का पत्र लिखकर मोदी की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने के लिए कहा था।

गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, मोदी को निशाना बनाने के लिए आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा, हिजबुल मुजाहिदीन और शाहिद बिलाल एक हो गए हैं। आईएसआई के इशारे पर इन संगठनों ने फिलहाल इंडियन मुजाहिदीन को ऑपरेशन का जिम्मा सौंपा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मोदी को आतंकी संगठनों के अलावा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से भी खतरा है। एक अधिकारी ने बताया कि मोदी की सुरक्षा को लेकर इनपुट्स काफी दिन पहले मिल गए थे।

आईएसआई के इशारे पर हुए पटना धमाके
वहीं, स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि आईएसआई के इशारे पर ही रियाज भटकल व यासीन भटकल के निर्देश पर तहसीम ने मोदी की पटना रैली में धमाके करवाए थे। रियाज भटकल ने ही बोधगया में भी बम धमाके कराए थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पटना रैली में बम धमाकों के लिए आईएसआई ने रियाज भटकल को हवाला के जरिए फंडिंग की थी। आईएसआई द्वारा भेजी गई रकम भारत में मौजूद तहसीम समेत छह आतंकियों में बंटी थी। इन आतंकियों को पटना रैली में कुल 18 बम धमाके करने थे। इसके लिए पाक से नेट पर चैटिंग के जरिए आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें