बीते बृहस्पतिवार जब मणिपुर में 18 भारतीय जावनों को उग्रवादियों ने बेरहमी से मार दिया था उस समय पांच बार विश्व चैंपियन मैरी कॉम बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रही थी। इस खबर ने उन्हें चिंतित कर दिया और इससे पहले हुई हिंसा याद आने लगी।
वो मणिपुर में हुई इस हिंसा के बाद बहुत चिंतित हैं और अपने तीन बच्चों की सुरक्षा के बारे में सोच रही है।उनका ये भी कहना है कि वो तो राज्य से बाहर जाने के लिए भी सोच रही हैं।
एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में मैरी कॉम ने कहा कि इस बारे में तय करना बहुत कठिन है कि मैं यहां रहूं या फिर यहां से किसी और राज्य में चली जाऊं। मैं हमेशा डर के साये में नहीं रह सकती।