फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राहुल गांधी जहां से लड़ेंगे वहीं से लड़ूंगा चुनाव'

Mon, 30 Dec 2013 10:47 PM IST
अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
आप के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने एक बार फिर कांग्रेस के वशंवाद पर निशाना साधा है। सोमवार को कुमार विश्वास ने अमेठी से चुनाव लड़ने की औपचारिक अर्जी अरविंद केजरीवाल को सौंपी। कुमार ने कहा कि अमेठी के लोग कांग्रेस और राहुल गांधी से परेशान हो चुके हैं। इसलिए वंशवाद को खत्म करने के लिए वह अमेठी से राहुल के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। लगे हाथ उन्होंने मोदी को भी रायबरेली से चुनाव लड़ने की नसीहत दे डाली।
विज्ञापन


आप नेता कुमार विश्वास ने कहा कि वंशवाद की राजनीति करते हुए कांग्रेस ने देश को खोखला बना दिया है। अमेठी की जनता में राहुल गांधी के प्रति रोष है। यह भी हो सकता है कि कांग्रेस के शहजादे वहां से चुनाव न लड़ें। उन्होंने साफ किया कि राहुल जहां से भी चुनाव लड़ें वे राहुल के सामने ही चुनाव मैदान में उतरेंगे।

साथ ही अगर भाजपा वंशवाद की राजनीति का विरोध करती है तो नरेंद्र मोदी भी रायबरेली से चुनाव लड़ें और कांग्रेस अध्यक्ष को हराएं। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने पार्टी के आला अधिकारियों को अमेठी से लोकसभा टिकट के लिए औपचारिक अर्जी दी है। इस पर निर्णय होना बाकी है।
विज्ञापन


नितिन गडकरी द्वारा आप पर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि नितिन गडकरी व्यापार छोड़कर नेता बने हैं। उन्हें चाहिए कि वे अब सेठों वाली भाषा का उपयोग राजनीति में न करें। डील, धंधा जैसे शब्द सेठ उपयोग करते हैं राजनेता नहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें