फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसने कहा, 'किसानों के बारे में अन्ना से ज्यादा जानता हूं'

Fri, 20 Feb 2015 12:20 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ समाजसेवी अन्ना हजारे के दिल्ली में अनशन की योजना पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा है कि सरकार की कोई भी नीति किसानों के हितों के प्रतिकूल नहीं है। अगर इसके बावजूद कोई चीज किसानों के खिलाफ बताई जा रही है तो यह दुष्प्रचार के सिवाय कुछ नहीं है।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों के हित के बारे में वह अन्ना हजारे से अधिक जानते हैं। भूमि संसाधन विभाग के एक कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को शिरकत करने आए ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि कौन धरने पर बैठेगा कौन नहीं यह वह इस बारे में नहीं जानते।

लेकिन वह किसानों और उनके हित के बारे में अच्छी तरह समझ सकते हैं। शायद अन्नाजी किसानों के बारे में उतना न समझते हों। सिंह से अन्ना के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ आंदोलन के बारे में पूछा गया था।
विज्ञापन


सिंह से जब यह पूछा गया कि क्या पेश होने जा रहा भूमि अधिग्रहण बिल किसानों के हित में है तो उन्होंने कहा कि बिल के मूल प्रावधानों से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। मालूम हो कि 23 फरवरी से अन्ना हजारे भू अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली में दो दिवसीय आंदोलन करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें