फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैंने 41 मिनटों में दुर्गा को सस्पेंड कराया'

Fri, 02 Aug 2013 09:15 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा शक्ति नागपाल को सस्पेंड सपा नेता और यूपी एग्रो के चेयरमैन नरेंद्र भाटी ने कराया है। इस बात का दावा उन्होंने खुद किया है।
विज्ञापन


भाटी का कहना है कि उन्होंने 28 जुलाई को इस मुद्दे पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बातचीत की थी।

भाटी के अनुसार 10:30 बजे सीएम से उनकी बात हुई और 11:11 बजे एसडीएम के निलंबन का आदेश कलेक्टर के पास पहुंच गया।

पढ़ें, दुर्गाशक्ति का निलंबन करके सराहनीय काम किया: मुलायम

एसडीएम को भी इसकी जानकारी मिल गई कि वह सस्पेंड हो चुकी हैं। इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ 41 मिनट का समय लगा। भाटी ने इसे लोकतंत्र की ताकत करार दिया है।

'दुर्गा का निलंबन सही'
इससे पहले दुर्गा शक्ति नागपाल के मुद्दे पर बढ़ते विवाद के बीच अखिलेश यादव अपनी बात पर अड़ गए हैं। उन्होंने दुर्गा के निलंबन को सही ठहराया है।

अखिलेश ने कहा कि दुर्गा को खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की वजह से नहीं, बल्कि एक धार्मिक स्थल की दीवार गिरवाने की वजह से निलंबित किया गया है।

जिले के डीएम ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि दुर्गा मौके पर पहुंची थीं और लोगों को समझाबुझा कर मामला शांत करा दिया था।

पढ़ें, दुर्गा निलंबनः एसआई ने खोली अखिलेश के दावे की पोल

रिपोर्ट के अनुसार दीवार खुद ग्रामीणों ने गिराई थी। लेकिन सीएम ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है।

अखिलेश ने डीएम की तुलना में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी के नेतृत्व वाले एलआईयू (लोकल इंटेलीजेंस यूनिट) की रिपोर्ट को ज्यादा तवज्जो दी है।

सीएम के अनुसार एलआईयू की रिपोर्ट में दुर्गा शक्ति के आदेश पर दीवार गिराए जाने से सांप्रदायिक सौहार्द खराब होने की आशंका जताई गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें