अगले हफ्ते 25 जून को देश में लगे आपातकाल को 40 साल हो जाएंगे। पर इन 40 साल के पूरा होने से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने एक बार फिर देश में आपातकाल लगने की बात कहकर भूचाल ला दिया है।
अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' को दिए साक्षात्कार में लालकृष्ण आडवाणी ने साफ किया है कि देश की राजनीतिक व्यवस्था अभी आपातकाल से निपटने के लिए तैयार नहीं है। आने वाले समय में देश में नागरिक के अधिकारों को कम किया जा सकता है। उन्होंने इस बात की आशंका अपने साक्षात्कार में जाहिर की है।
उन्होंने कहा कि देश में संवैधानिक और कानूनी सुरक्षा तंत्र के मजबूत होने के बावजूद वर्तमान समय में लोकतंत्र को कमजोर और कुचलने वाली ताकतें मजबूत हैं। वर्ष 1975 में जब देश में आपताकाल लगा था तो लालकृष्ण आडवाणी को 18 महीने जेल में बिताने पड़े थे। उस समय देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी।