कांग्रेस सांसद प्रमोदी तिवारी ने मांग की है कि जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार के मामले की सुनवाई दिल्ली के बाहर स्थित किसी अदालत में हो। उनका मानना है कि बीजेपी शासित प्रदेशों में इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो पाएगा।
तिवारी ने कहा, 'मैं कन्हैया कुमार मामले की जांच को यूपी या बिहार स्थानांतरित करने की मांग करता हूं जो कि गैर बीजेपी शासित राज्य हैं।' दिल्ली के एक अदालत में पेशी के दौरान कन्हैया कुमार पर हमला हो चुका है। इसी के मद्देनजर प्रमोद तिवारी ने इस मामले को स्थानांतरित करने की मांग की।
गौरतलब है कि बीते 9 फरवरी को जेएनयू कैंपस में आतंकी अफजल की मौत के खिलाफ लगे नारों के बाद वहां का माहौल काफी गरमा गया। इस दौरान जेएनयू के छात्रों ने देश विरोधी नारे भी लगाए थे। इसी मामले में जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया गया था।