फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 करोड़ की ठगी में पुलिस के हत्थे चढ़े पति-पत्नी

Tue, 13 Nov 2012 09:51 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ठगी के सरताज पति-पत्नी को आर्थिक अपराध शाखा ने धर दबोचा है। इस दंपति ने लोगों को करीब 500 करोड़ रुपये का चूना लगाया। उल्हास प्रभाकर खेरे और उनकी पत्नी रक्षा उर्ष ने एक नहीं कई शहरों में इन दोनों ने लोगों को अपने जाल में फंसाया। वे लोगों को छह महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा देते थे।
विज्ञापन


अपराध शाखा ने इस दंपति को रत्नागिरी से गिरफ्तार कर ठगी का सनसनीखेज खुलासा किया है। पति-पत्नी स्टॉक गुरु इंडिया कंपनी के माध्यम से लोगों को झांसे में लेते थे। वे लोगों से कहते थे कि उनका पैसा शेयर मार्केट में लगाया जाएगा। इस दंपति के खिलाफ कई राज्यों में मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने इनसे 63 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इसमें 23 करोड़ रुपये नकद भी शामिल हैं। आर्थिक अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त संदीप गोयल ने बताया कि वर्ष 2011 में मोतीनगर थाने में सोनीपत निवासी सुनील कुमार और गुड़गांव के एक पीड़ित की शिकायत पर ठगी के मामले दर्ज किए गए थे। ठग पति का असली नाम उल्हास प्रभाकर खेरे (33) और पत्नी का रक्षा उर्ष है।
विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा के पास कंपनी से संबंधित करीब 14300 लोगों ने शिकायत दी थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि इस कंपनी में देश भर से करीब दो लाख पांच हजार लोगों ने रुपया जमा करवा रखा है और कंपनी ने करीब 493 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें