फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर टिप्पणी कर फिर विवादों में स्मृति ईरानी

Sat, 21 Nov 2015 10:14 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को अपने एक बयान की वजह से असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


स्मृति ने शुक्रवार को अमेरिकी पत्रकार टीना ब्राउन के एक कार्यक्रम में कहा कि 'मुझे नहीं लगता कि भारत में किसी महिला से यह कहा जाता है कि क्या पहनना है, कैसे पहनना है, किससे मिलना है और कब मिलना है? मेरे विचार में मुझे यह नहीं लगता कि यहां किसी पर हुक्म चलाया जाता है।'

स्मृति के इतना कहते ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने ही उनके इस बयान पर असहमति जता दी। इतना ही नहीं खुद पत्रकार टीना ने भी इस टिप्पणी पर असहमति जाहिर की।
विज्ञापन

विज्ञापन

पत्रकार को हस्तक्षेप करना पड़ा

कार्यक्रम में मौजूद लोगों की प्रतिक्रिया इतनी मुखर थी कि स्वयं पत्रकार को हस्तक्षेप करना पड़ा। इस दौरान ईरानी ने जवाब देते हुए कहा कि क्या आपसे कहा गया?

महिलाओं की स्थिति पर की गई अपनी टिप्पणी को सही साबित करने के लिए स्मृति ने कहा कि वे किसी बड़़े परिवार से नहीं बल्कि एक निम्न मध्यम वर्ग से आती है, जहां उन्हें अपना खुद का भविष्य तय करने की सीख दी गई।

स्मृति ने यह स्वीकारा कि चुनौतियां हैं जिनका सामना हर किसी को करना है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे देश में भी ये बयान आते हैं जहां छात्राओं को उत्तेजक कपड़े न पहनने को कहा जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें