फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली गैंगरेपः फैसला सुनते ही कांप गए दरिंदे

Wed, 11 Sep 2013 01:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
साकेत कोर्ट में जैसे ही चारों आरोपियों को दोषी करार दिया, विनय फूट-फूट कर रोने लगा। बाकी तीन आरोपियों के चेहरे की हवाईयां उड़ गईं। फैसले के बाद जितनी देर वे अदालत में रहे आंखों में आंसू भरे रहे।
विज्ञापन


अभी तक अदालती सुनवाई के दौरान बार-बार अदालत से फल और जूस की मांग करने वाला और अपनी करतूत से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने वाला विनय मंगलवार को सबसे ज्यादा परेशान दिखा।

तस्वीरों में देखिए:- दिल्ली गैंगरेप के दरिंदों को फांसी की मांग

सभी का ध्यान उसी ओर था, क्योंकि जैसे ही फैसला आया उसने रोना शुरू कर दिया। अदालत में कोई भी उसके करीब मौजूद नहीं था, जो उसे ढांढस बंधाता।

विनय को देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे उसने मान लिया हो कि अब सब कुछ खत्म हो गया।

जब मुकेश को अदालत ने दोषी करार दिया तो वह अवाक रह गया। मुकेश ही वह दोषी है जिसने अदालत में यह स्वीकार किया था कि बस में सभी आरोपी थे और घटना को अंजाम दिया, लेकिन वह सिर्फ बस चला रहा था।
विज्ञापन


उसे अभी तक लग रहा था कि उसके इस बयान को उसे लाभ मिलेगा और वह अदालत में दोषी करार नहीं दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अक्षय और पवन के चेहरे पर भी खौफ झलका। फैसले के बाद ये दोनों चुपचाप जज को निहारते रहे। जज और वकील के बीच हो रही बातचीत को सुनते रहे। फैसले के बाद अदालती प्रक्रिया पर भी इनकी नजरें थीं, लेकिन आंखों में खौफ और चेहरे पर उदासी साफ नजर आ रही थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें