फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी की तो घर होगा काला

Thu, 20 Sep 2012 12:35 PM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड बिजली चोरी रोकने के लिए अनोखा तरीका अपनाने जा रहा है। बिजली चोरी करने वाले के घर कालिख पोती जाएगी। इसके लिए कागजी खाका भी तैयार किया जा रहा है। इस प्रक्रिया से बिजली चोरी पर अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन


विद्युत निगम को बिजली चोरी से हर माह करीब आठ करोड़ रुपये की चपत लगती है। जनपदवासियों को बेहतर आपूर्ति देने के लिए हर माह पंद्रह करोड़ की बिजली खरीदी जाती है। इसके एवज में सात करोड़ रुपये ही राजस्व आ पाता है, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। विद्युत महकमा चेकिंग के दौरान बिजली चोरी पकड़े जाने पर आरोपी के घर कालिख पुतवाएगा। उसके बाद एफआईआर के साथ जुर्माना भी वसूल करेगा।

विभागीय अधिकारियों ने इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए कागजी खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। योजना के अंतर्गत टीम बनाकर घर-घर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान टीम के साथ कालिख पोतने के लिए अलग से कर्मचारी मौजूद रहेगा। हालांकि, विद्युत निगम का यह तरीका बिजली चोरी रोकने में कहां तक कामयाब होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता अशोक हारीत कहते हैं कि बिजली चोरी पकड़े जाने पर आरोपी के घर पर कालिख पोतने का शासनादेश आ गया है। इस पर अमल भी शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें