फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद में होटल गिरने से 11 की मौत, 15 घायल

Mon, 08 Jul 2013 02:45 PM IST
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद में सोमवार सुबह एक होटल की इमारत ढह जाने से 11 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए है। इमारत के मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
विज्ञापन


इमारत गिरते ही वहां अफरा-तफरा का माहौल हो गया है। खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

पुलिस, दमकल विभाग के कर्मचारी एवं बचावकर्मियों ने मलबे से 22 लोगों को बाहर निकाला है और इनमें से 15 को सरकारी गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

कई ऑटो-रिक्शा चालक और दिहाड़ी मजदूर ईरानी चाय और नाश्ता लेने के लिए यहां मौजूद थे।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरन कुमार रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा कर जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से घायलों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें