अपने बयानों को लेकर लगातार विवादों का केंद्र बन रहे केंद्र सरकार के मंत्री जनरल वीके सिंह और किरण रिजूजू को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हिदायत दी है।
उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने अपने बयान पर सफाई दे दी है लेकिन हम सत्ताधारी दल के नेता हैं इसलिए हमें कुछ बोलने से पहले काफी सतर्क होना चाहिए।
राजनाथ ने कहा कि 'हम यह कह कर नहीं बच सकते कि इसकी गलत व्याख्या हुई है,
हम सबको स्वयं सावधानी से बात रखनी पड़ेगी।'