जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग लगातार जारी है। शनिवार को शाम ढ़लते ही पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी शुरु कर दी।
पाकिस्तान की तरफ से हो रही गोलीबारी के मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डीजी डीके पाठक से बात की। राजनाथ ने डीजी को पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए कहा है।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी गृहमंत्री राजनाथ सिंह की बैठक हुई। बैठक में पाकिस्तान की ओर से हो रहे सीजफायर उल्लंघन को लेकर बातचीत हुई।
पाकिस्तान की ओर से रात 10 बजे आरएसपुरा और अरनिया के फारवर्ड पोस्टों पर भीषण गोलाबारी की जा रही है। हालांकि सीमा से सटे गांवों को पहले से खाली करवा लेने के कारण किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
पाकिस्तान की ओर से की जा रही भीषण गोलाबारी का भारत ने भी मुंहतोड़ जबाव दिया गया है। पाकिस्तान ने अरनिया की पित्तल, चेनाज और टेंट गार्ड पोस्टों को निशाना बनाया है।