फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएल दत्तू लेंगे चीफ जस्टिस की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जस्टिस एचएल दत्तू रविवार को भारत के 42वें मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे। वो जस्टिस आरएम लोढा का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 27 सितंबर को खत्म हुआ।
विज्ञापन


जस्टिस दत्तू का कार्यकाल एक साल से ज्यादा होगा। वह दिसंबर 2015 में रिटायर होंगे। हंडियाला लक्ष्मीनारायस्वामी दत्तू का जन्म तीन दिसंबर 1950 को बेल्लारी में हुआ था।

बतौर वकील उन्होंने 1975 में प्रैक्टिस शुरु की। साल 1983 से 1990 तक वो कर्नाटक हाई कोर्ट में सरकार की ओर से कई मामलों में पेश हुए जिसके बाद वे सरकारी वकील और फिर साल 1995 में कर्नाटक हाई कोर्ट में जज नियुक्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस एचएल दत्तू छत्तीसगढ और केरल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं और साल 2008 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया।

जस्टिस दत्तू ऐसे समय में चीफ जस्टिस की कुर्सी संभालेंगे जब न्यायाधीशों की नियुक्ति की कोलेजियम व्यवस्था को खत्म करने वाला न्यायिक नियुक्ति विधेयक संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुका है।

विधेयक के तहत एक छह सदस्यीय आयोग न्यायाधीशों की नियुक्ति करेगा, जिसके मुखिया सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें