फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के हिट एंड रन केस में यूटर्न

Thu, 05 Dec 2013 05:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता सलमान खान के चर्चित केस हिट एंड रन केस की सुनवाई एक बार फिर से नए सिरे से होगी।
विज्ञापन


23 दिसंबर से यह सुनवाई फिर से की जाएगी। मुंबई की सेशन्स कोर्ट ने सलमान खान के वकीलों की यह याचिका मंजूर कर ली।

याचिका में मांग की गई थी कि पूरी सुनवाई फिर से कराई जाए यानी एक बार फिर गवाहों और सबूतों को कोर्ट में पेश किया जाए।

सलमान के वकीलों का तर्क है कि सलमान के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का आरोप तय हुआ है इसलिए पूरी सुनवाई फिर से होनी चाहिए।

सरकार वकील ने अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि यह मामले को टालने की एक कोशिश है। सलमान पर आरोप है कि उन्होंने 2002 में मुंबई के ब्रांदा इलाके में फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी थी।

11 साल पुराने इस मामले में अब तक कई मोड़ आ चुके हैँ। सलमान खान इस केस के मुख्य आरोपी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें