फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में मना गोडसे का 'बलिदान दिवस'

विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्क में असहिष्णुता पर हो रही बहसों के बीच रविवार को मुंबई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का बलिदान दिवस मनाया गया।
विज्ञापन


एबीपी न्यूज के मुताबिक, गोडसे का कथित बलिदान दिवस मुंबई के पनवेल में महाराणा प्रताप बटालियन ने मनाया। आयोजन में सनातन संस्था और हिंदू महासभा भी साझीदार थे। कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को दिल्ली स्थित महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 15 नवंबर, 1949 में उसी अपराध में उसे अंबाला में फांसी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

केंद्र से की गई ‌थी आयोजन रुकवाने की अपील

एबीपी न्यूज के मुताबिक गोडसे का बलिदान दिवस मनाने की घोषणा अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कौशिक ने की थी।

पिछले महीने गोडसे का बलिदान दिवस मनाए जाने की घोषणा होने के बाद महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता राधाकृष्‍ण विखे पाटिल ने कहा कि था कांग्रेस ये आयोजन नहीं होने देगी। गोडसे ने आजाद भारत की पहली आतंकी कार्रवाई की थी।

कांग्रेस की राज्य इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र और महाराष्ट्र सरकार को हस्तक्षेप कर आयोजन रुकवाने का अपील की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें