फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई बाढ़ः एक दंपति ने बच्ची को दिया मुस्लिम मददगार का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में सांप्रदायिक माहौल भले ही ठीक न हो लेकिन चेन्नई की बाढ़ में ये साबित हो गया है कि जात-पात से उठकर है मानवता।
विज्ञापन


दरअसल ये मिसाल कायम की है चेन्नई में भारी बारिश के चलते आयी बाढ़ में फंसे एक हिंदू दंपति चित्रा-मोहन और उनकी मदद करने वाले मुसलमान यूनुस ने।

हुआ यूं कि चेन्नई में बाढ़ के कारण गर्भवती चित्रा फंस गयीं थी और पानी उनके गले तक पहुंच गया था,इसी दौरान उन्हें लेबर पेन हो गया।
विज्ञापन

बच्ची को दिया मददगार का नाम

ऐसे वक्त में यूनुस और उनके साथियों ने चित्रा की मदद की और उन्हें बोट से अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान वह घबराए दंपति से लगातार बातचीत करते रहे ताकि चित्रा को ज्यादा तकलीफ न हो। जहां उसने बेटी को जन्म दिया।

इसके बाद इस हिंदू दंपति ने अपने मददगार को धन्यवाद स्वरूप अपनी बच्ची का नाम यूनुस रख दिया।

मोहन ने यूनुस को ये जानकारी मैसेज करके दी इसके बाद यूनुस ने इस बात को सोशल मीडिया में शेयर किया। इसके ये किस्सा खूब वायरल हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें