फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मन बेकरी ब्लास्ट: हिमायत बेग को फांसी की सजा

Thu, 18 Apr 2013 05:35 PM IST
पुणे/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे की सेशंस कोर्ट ने 2010 में हुए जर्मन बेकरी ब्लास्ट के मास्टरमाइंड हिमायत बेग को फांसी की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


पुणे की अदालत ने हिमायत बेग को हत्या, हत्या की कोशिश, आपराधिक षड़यंत्र और विस्फोटक पदार्थ कानून जैसे मामलों के तहत दोषी ठहराया था।

गौरतलब है कि 13 फरवरी, 2010 को पुणे में जर्मन बेकरी बम विस्फोट में पांच विदेशियों समेत 17 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 60 से अधिक लोग घायल हुए थे।

पुलिस ने इस मामले में इंडियन मुजाहिदीन के सदस्य बेग को गिरफ्तार किया था। हालांकि इस मामले में अन्य छह आरोपी फरार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें