फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर टली 'विश्वरूपम' की रिलीज, हाईकोर्ट का स्टे

Wed, 30 Jan 2013 04:29 PM IST
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माता-निर्देशक और अभिनेता कमल हासन को मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी बेंच ने कड़ा झटका देते हुए फिल्म 'विश्वरूपम' के प्रदर्शन पर रोक जारी रखी है।
विज्ञापन


तमिलनाडु सरकार ने फिल्म पर प्रतिबंध हटाने के मद्रास हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के फैसले को बड़ी बेंच में चुनौती दी थी, जिसपर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। कमल हासन ने कहा है कि वे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।

गौरतलब है कि मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को फिल्म 'विश्वरूपम' से प्रतिबंध हटाते हुए इसके प्रदर्शन की इजाजत दी थी। मद्रास हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कमल हासन को सुझाव दिया था कि वे सरकार के साथ मिलकर इस मसले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास करें।
विज्ञापन


कोर्ट के फैसले के बाद 'विश्वरूपम' की रिलीज पर एक बार फिर संकट के बादल छा गए हैं। हालांकि कमल हासन ने कहा था कि वे फिल्म से विवादित अंशों को हटा लेंगे। उन्होंने कहा कि उनके कुछ मुसलिम मित्रों ने फिल्म से कुछ दृश्यों को हटाने का सुझाव दिया है, इसलिए वे उन अंशों को हटाएंगे।

इससे पहले कमल हासन ने तमिलनाडु सरकार द्वारा फिल्म 'विश्वरूपम' पर प्रतिबंध लगाए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया था। चेन्नई में पत्रकारों से बातचीत में कमल हासन ने कहा कि वे एक धर्मनिरपेक्ष देश में रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनके साथ इंसाफ नहीं किया जाता है तो वे देश छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन


कमल हासन ने आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक खेल का शिकार बनाया जा रहा है। उनके खिलाफ कौन साजिश कर रहा है, ये उन्हें पता नहीं है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के लिए मैंने अपनी प्रॉपर्टी तक गिरवी रख दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें