महाराष्ट्र की फड़नवीस सरकार ने अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी की डांस अकादमी के लिए करोड़ों की जमीन 70000 रुपये में दी है। यह खुलासा एक आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में आए उत्तर के बाद हुआ है।
इस खुलासे के बाद राजनीतिक हलकों में एक नया विवाद शुरू हो गया है। हालांकि इस पर अभी तक हेमा मालिनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
एक महीने पहले महाराष्ट्र सरकार ने बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी को डांस स्कूल खोलने के लिए पॉश उपनगरीय इलाके ओशिवारा में 2000 वर्ग मीटर की भूमि आवंटित की थी। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल गलगली ने इस पर सूचना चाही थी। उनको सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार, हेमा मालिनी को करोड़ों की कीमत वाली यह भूमि मात्र 70,000 रुपये में आवंटित कर दी गई।