फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम हुई आय तो घट गया बच्चों का कद!

Thu, 22 Aug 2013 03:43 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हमारे देश में अब बच्चों का कद राज्यों की इनकम से तय हो रहा है। जो राज्य ज्यादा पैसा खर्च कर रहा है। वहां के बच्चों का कद ज्यादा ऊंचा है। वहीं जिस राज्य की आय और खर्च कम है, वहां के बच्चों का कद भी छोटा है।
विज्ञापन


एक शोध में सामने आया है कि राज्यों की आय का सीधा संबंध उस राज्य में पैदा होने वाले बच्चों की लंबाई से है। द हिंदू के मुताबिक जिन राज्यों की आय ज्यादा है, वहां के बच्चों की लंबाई कम आय वाले राज्यों में पैदा होने वाले बच्चों से 4.5 सेमी ज्यादा है।

शोध में सामने आया है कि तमिलनाडु, गोवा और दिल्ली में पैदा होने वाले बच्चों की लंबाई ज्यादा है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार में पैदा होने वाले बच्चों की हाइट कम है।
विज्ञापन


इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन स्टडीज के शोध में नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वेक्षण और राज्यों के घरेलू सकल उत्पाद की तुलना की गई है। शोधकर्ता डायन कॉफी, अपराजिता चट्टोपाध्याय और रजत गुप्ते ने वर्ष 1998-99 से 2005-06 के आंकड़ों का अध्ययन किया है।

तमिलनाडु, गोवा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार के तीन साल के बच्चों पर अध्ययन करने पर यह बात सामने आई है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के बच्चों की हाइट 4.5 सेंटीमीटर कम है।

शोधकर्ता अपराजिता चट्टोपद्ध्याय ने कहा कि निष्कर्ष हमें यह बताता है कि विकास के मानकों में हम कहां तक पिछ़डे हुए हैं। इसके अलावा पिछड़े हुए राज्यों में चीजों का एक समान न होना भी एक बहुत बड़ा मुख्य कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें