रविवार शाम पांच बजे से दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर भारी वाहन नहीं दौड़ेंगे। बाहरी जनपदों में भारी वाहन शाम और हापुड़ में रात को रोक दिए जाएंगे। हापुड़ पुलिस ने गाजियाबाद, मुज्जफरनगर, मुरादाबाद, अमरोहा, सहारनपुर, मेरठ, सम्भल, बुलंदशहर पुलिस कंट्रोल के लिए वाहनों को रोकने की सूचना भेज दी है।
एनएच-24 पर वाहनों का भार अधिक न होने के कारण शनिवार को रूट डायवर्ट नहीं किया गया। इसके चलते वाहन दिल्ली से लखनऊ के बीच आराम के साथ आते जाते रहे। हालांकि पुलिस प्रशासन की 24 नवंबर(शनिवार) की शाम से भारी वाहनों का रूट डायवर्ट करने की योजना थी।
डीएसपी ट्रैफिक अमित कुमार ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के मद्देनजर रूट डायवर्ट शनिवार के स्थान पर रविवार(आज) से किया जाएगा। इसके अनुसार बाहरी जनपदों में भारी वाहनों को शाम पांच बजे से रुकवाना शरू कर दिया जाएगा। जो वाहन पांच बजे से पहले बाहरी जनपदों की सीमा से बाहर आएगा उसे देर रात तक गढ़ और गजरौला क्षेत्र से बाहर निकाला जाएगा।
(1) मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को मुरादाबाद के कांठ से धामपुर से नगीना से बिजनौर से बैराज से मीरार से मवाना से मेरठ से मोदीनगर से गाजियाबाद, दिल्ली निकाला जाएगा। दिल्ली से मुरादाबाद को जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से निकाले जाएंगे।
(2) मुरादाबाद से मेरठ जाने वाले वाहन अतरासी रोड से अमरोहा, नौगांवा सहादत तथा नुरपुर होते हुए मेरठ जाएंगे।
(3) हापुड़ और मेरठ से रामपुर जाने वाले वाहन हापुड़ से बुलंदशहर से नरौरा, बबराला, बहजोई से चंदौसी, बिलारी शहाबाद होते हुए रामपुर पहुंचेंगे।
(4) चांदपुर और गजरौला से दिल्ली वाले वाहन बिजनौर, मनावा, मेरठ, गाजियाबाद से निकलेंगे।
(5) गजरौला चौपला से जाने वाले वाहन अतरासी रोड से अमरोहा, नुरपुर, चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद से निकलेंगे।
(6) गढ़ चौपला से जाने वाले वाहन बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी शहाबाद से रामपुर निकलेंगे।