फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, ठंड बढ़ने की आशंका

Wed, 23 Jan 2013 10:06 AM IST
दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर घने कोहरे ने दस्तक दी है। कोहरे के चलते सड़कों पर यातायात में खासी दिक्कतें सामने आ रही हैं। सड़क यातायात के अलावा कोहरे का असर ट्रेन और हवाई यात्राओं पर भी देखने को मिला। दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर को कोहरे की चादर ने ढक लिया। कोहरे के चलते ऑफिस जाने वाले लोगों को सड़कों पर खासी परेशानी झेलनी पड़ी। यमुना के आस-पास के इलाकों में हालात और भी बुरे हैं। यहां तक कि गाड़ियों की हेडलाइट्स जली होने के बावजूद सड़कों पर कुछ नहीं दिख रहा। वहीं, कई ट्रेनें भी तय समय से काफी लेट चल रही हैं। कोहरे के चलते 4 उड़ानें रद्द की गई हैं और करीब 20 उड़ानें लेट हैं।

कोहरे के साथ ही उत्तर भारत में ठंड के फिर से वापसी की आशंका बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जम्मू-श्रीनगर, हिमाचल और उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों खासकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में ठंड बढ़ने के आसार हैं। बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें