अभिनेता सलमान और शाहरुख खान को काली मां के मंदिर में जूते पहनकर जाते दिखाए जाने पर आहत हुए हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. अशोक शर्मा को दिल का दौरा पड़ने की बात कही गई है।
होश में आने पर उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी धार्मिक भावनाओं को इस दृश्य से पहले ही ठेस पहुंची थी। 16 जनवरी को कुछ लोगों ने इसको लेकर उनसे भद्दा मजाक किया। रात को महासभा के कार्यालय पहुंचकर अपशब्द भी कहे थे।
गौरतलब है कि इस प्रकरण में हिंदू महासभा के पदाधिकारी भरत राजपूत की तरफ से कोर्ट में दोनों अभिनेताओं के अलावा संबंधित मीडिया कंपनी और यू ट्यूब के सीईओ के अलावा बिग बोस के डायरेक्टर और क्रिएटिव हेड को प्रतिवादी बनाया गया था।
विगत सोमवार को सीजेएम कोर्ट में बहस पूरी होने के बाद न्यायालय ने प्रार्थनापत्र पर आदेश के लिए पत्रावली 24 जनवरी के लिए रिजर्व कर ली थी।