फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में हो दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई: प्रभा

Thu, 03 Jan 2013 03:37 PM IST
उदयपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। कांग्रेस सांसद प्रभा ठाकुर ने मांग की है कि बलात्कार के सभी मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में एक महीने के भीतर पूरी करने के लिए कानून बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने कहा कि इसके साथ ही आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसलों को चुनौती देने के लिए ऊपरी अदालत में जाने का कानूनी अधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रूस, चीन और अन्य देशों में कठोर कानून होने के कारण ही महिलाओं के साथ इस तरह के अपराध कम होते हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं से दुष्कर्म के मामलों में कानून में लचीलापन होने और कठोर सजा का प्रावधान नहीं होने के कारण ही अपराधियों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। प्रभा ठाकुर ने शशि थरूर के दिल्ली गैंगरेप की शिकार छात्रा का नाम सार्वजनिक किए जाने संबंधी बयान का समर्थन करते हुए कहा कि यह एक अच्छी भावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें