फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर ने रची थी बाल ठाकरे को मारने की साजिश: हेडली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई हमले के साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली की आज पांचवें दिन भी बॉम्बे कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा ने शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे को भी मारने की साजिश रची थी।
विज्ञापन


हेडली ने कोर्ट को बताया कि बाला साहेब को मारने के लिए लश्कर ने पूरा प्लान बनाया था। इसके लिए शिवसेना भवन की रेकी करने की जिम्मेदारी भी उसे दी गई थी लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाया।

गौरतलब है कि दिवंगत बाला साहेब ठाकरे शुरू से ही पाकिस्तान के नीतियों के खिलाफ थे। बाला साहेब इस बात के पक्षकार थे कि पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की वार्ता नहीं होनी चाहिए क्योंकि वह हर बार भारत को धोखा दे देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धिविनायक मंदिर पर हमले की साजिश

हेडली ने पेशी के दौरान यह भी कबूल किया कि उसने मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर की रेकी भी की थी। हालांकि, वहां की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उसने हाफिज सईद को मंदिर पर हमला करने के लिए मना किया था।

उसने अदालत को बताया कि मंदिर पर हमला करने के लिए उसने पूरी तैयारी की थी। इसके लिए उसने मंदिर से रक्षा सूत्र भी खरीदे थे जिससे कि आतंकी उसे अपनी कलाई पर बांध सके। इससे उन्हें लोग हिन्दू समझते और वे आसानी से लोगों में घुल मिल जाते। हमले के दौरान वे आतंकी अपना कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भी आए थे।

गौरतलब है कि 26/11 हमले का साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली इस वक्त अमेरिका की जेल में बंद है और जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसकी कोर्ट में पेशी हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें