मंगलवार सुबह एक आठ वर्षीय बालक तौफीक (08) की बुखार आने पर मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। तभी बच्चे के हाथ पैर हिलने लगे।
यह देख घरवाले प्राइवेट क्लीनिक पर ले गए, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
मामला यूपी के अलीगंज के मोहल्ला रेवातियान का है जहां निवासी सफी मोहम्मद के आठ वर्षीय बेटे तौफीक को तीन दिन पहले बुखार आया, जिसका प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज कराया जा रहा था, लेकिन मंगलवार सुबह चार बजे तौफीक की मौत हो गई।