लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ एक गैर संज्ञेय मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस उपायुक्त अशोक दुंधे ने कहा कि राज ठाकरे के खिलाफ आपराधिक चेतावनी और लोगों को डराने जैसे बयानों को लेकर आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोप है कि राज ठाकरे ने 21 अप्रैल को एक रैली के दौरान ऐसे बयान दिए थे। शिकायतकर्ता उद्योगपति यशवंत शिंदे ने आरोप लगाया कि राजनेता का बयान महाराष्ट्र और गैर महाराष्ट्र के लोगों के बीच अंतर पैदा करने वाला था।