हरदोई में कोतवाली क्षेत्र के रजुआपुर गांव में मंगलवार रात बाघ दहाड़ उठा। इससे गांववालों में खलबली मच गई।
कुछ फासले से बाघ को गुजरते देख चौकीदार की तो जान ही हलक में अटक गई। गनीमत रही कि बाघ एक खेत में घुस गया और चौकीदार की जान में जान आ गई।
सूचना पर बुधवार सुबह आई वन विभाग की टीम ने भी पंजे के निशान देख इसके बाघ होने की पुष्टि की। पंजों के निशान से टीम यह अंदाजा नहीं लगा पा रही है कि बाघ का रुख किस ओर है।
टीम का कहना है कि बाघ कहीं आसपास ही है, इस गांववालों को सतर्क रहने की जरूरत है।