फेसबुक पर हंसी के लिए प्रयोग किए जाने वाले सबसे सामान्य तरीके ‘हाहा’ ने विभिन्न इमोजी, ‘हेहे’ और ‘एलओएल’ को पीछे छोड़ दिया है। ई-लाफिंग पर किए गए एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है।
शोधकर्ताओं ने आंकड़ों के आधार पर पाया कि 51.4 फीसदी लोग ‘हाहा’, 33.7 फीसदी लोग इमोजी, 12.7 फीसदी ‘हेहे’ और महज 1.9 फीसदी लोग ‘एलओएल’ का प्रयोग करने वालों में शामिल थे।
शोधकर्ताओं ने फेसबुक पोस्ट और सोशल नेटवर्किंग साइटों पर मई के अंतिम सप्ताह में पोस्ट की गई टिप्पणियों का अध्ययन किया।