फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 घंटे तक उसने मचाया कोहराम, पुलिस के हाथ-पांव फूले

Thu, 23 May 2013 04:51 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
11 घंटों के फिल्मी ड्रामे के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसने खुद को एक कमरे में लॉक कर लिया था।
विज्ञापन


खुद को बंद करने के अलावा उसने कई हवाई फायरिंग भी की। पुलिस और रहवासियों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास .25 एम.एम की एक पिस्टल थी। इस तमाशे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर है। खुद को कमरे में बंद करने के बाद वह कई घंटों तक पुलिस को डराता रहा।

हवाई हायरिंग करने के कारण पुलिस भी उसके पास जाने से कतराती रही। बाद में उसने फरार होने की कोशिश की लेकिन उसे पुलिस ने उस समय पकड़ लिया जब उसकी कार लोगों की भीड़ में फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस ने बताया कि अपार्टमेंट के लोगों ने आरोपी विजयकर को कई बार उस जगह से कहीं और जाने को कहा था। हालांकि विजयकर उसी अपार्टमेंट में पिछले 4 साल से रह रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें