प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विवादित 10 लाख रुपए का सूट 4.31 करोड़ में खरीदने वाली सूरत की धर्मनंदन ग्रुप को सरकार और भी तोहफे दे सकती है।
सूत्रों के अनुसार सूरत के विस्तार की योजना के अंतर्गत छोटे-छोटे प्लॉट की जगह उन्हें एक बड़ा प्लॉट अलग से दे दिया है। सूरत शहर के विस्तार के लिए शहर के बाहरी हिस्से में रिंग रोड बनाकर नया टाउन प्लांनिंग बनाया जा रहा है।
जहां यह प्लानिंग होनी है वहीं ग्रुप के पास 30 हजार वर्गमीटर के 23 अलग अलग प्लॉट थे, जिसमें से करीब 40 प्रतिशत यानी 12 हजार वर्ग मीटर उन्हें टाउन प्लानिंग के लिए छोड़ना ही था।
बदल दिया मकसद
अगर ग्रुप से जमीन सीधे ली जाती तो उनके पास 18 हजार वर्ग के 23 प्लॉट बचते लेकिन उन्हें 18 हजार वर्ग का एक अकेला प्लॉट ही उन्हें दे दिया।
प्लानिंग की शुरुआत में इस प्लॉट से जुड़ी जमीनों तो सामाजिक बुनियादी ढांचे के लिए उपयोग में लाया जाना था, लेकिन अब सरकार ने अपना इरादा बदल दिया है और अब इन जमीनों पर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनेगा।
युवा और खेल राज्य मंत्री नान वानाणी ने यह सिफारिश की है कि इस ग्रुप के साथ मिल कर यहां स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाया जाए।
कांग्रेस ने लगाया आरोप
इस फैसले के बाद यह भी माना जा रहा है कि जब स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बन
जाएगा, तो उस प्लॉट की कीमत में खासा इजाफा होगा और ग्रुप को भी बड़ा लाभ
होगा।
इस फैसले के बाद कांग्रेस ने सरकार पर यह आरोप लगाया है कि ग्रुप पर सूट खरीदने के एवज में यह मेहरबानी की जा रही है।
हालांकि सरकार ने कुल जमीन का 40 प्रतिशत हिस्सा तो काटा है लेकिन ग्रुप को एक ही जगह बाकी बची जमीने दे दी है यह विवाद का हिस्सा बनता जा रहा है।