फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में गुजरात बम निरोधक दस्ते के दो जवानों की मौत

Fri, 01 Nov 2013 03:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर पटना जा रहे गुजरात बम निरोधक दस्ते के दो जवानों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। चार अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना तड़के 2.45 बजे उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सिरसागंज थानाक्षेत्र में हुई। जवानों को ले जा रही मिनी बस में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। उस वक्त बस ख्ाड़ी थी।

गुजरात बम निरोधक दस्ते की ये टीम पटना ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिवार से मिलने जा रहे नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना करने जा रही थी।
विज्ञापन


ट्रक ड्राइवर नशे में था
जवानों को लेकर जा रही मिनी बस सड़क के किनारे खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। शुरूआती जानकारी के मुताबिक ट्रक ड्राइवर नशे में था और दुर्घटना के बाद उसने वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया गया।

ड्राइवर और कान्सेटबल की मौत
स्थानीय पुलिस अधिकारी धीरज पाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना में मरने वाले जवानों की पहचान भाई राज पटेल और जयराज सिंह के तौर पर हुई है।

एक गुजरात पुलिस में ड्राइवर और दूसरा कान्सटेबल है। वहीं दुर्घटना में घायल चार अन्य जवानों को तुरंत फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पटना ब्लास्ट के बाद गुजरात सरकार ने नरेंद्र मोदी के दूसरे दौरे से पहले सुरक्षा का जायजा लेने बम निरोधक दस्ते की टीम भेजने का फैसला लिया गया था। जो सड़क मार्ग के जरिए पटना जा रहे थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें