फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस आक्रोश से मिली थी जेपी को आंदोलन की प्रेरणा

Sun, 04 Aug 2013 07:44 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के चिमनभाई पटेल सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्रों का विरोध प्रदर्शन लोकनायक जयप्रकाश नारायण के बिहार आंदोलन के लिए प्रेरणा बना था।
विज्ञापन


इसी छात्र आंदोलन से प्रोत्साहित होकर जयप्रकाश नारायण ने पूरे देश में समग्र कांति की अलख जगाई। जिसके बाद देश में आपातकाल की नौबत आई।

आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार सत्तर के दशक में जयप्रकाश नारायण ने गुजरात के छात्रों के गजब के आक्रोश और उत्साह को पूर्वी राज्यों में क्रांति के लिए सबसे बेहतर माना।
विज्ञापन


छात्रों के विद्रोह से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने अपने बिहार आंदोलन को आगे बढ़ाया। जिसके बाद देश में आपातकाल की घोषणा हुई।

तत्कालीन गृह मंत्री ब्रह्मानंद रेड्डी ने 21 जुलाई 1975 को राज्यसभा में 25 जून को आपातकाल की अनुमति दिए जाने संबंधी प्रस्ताव पर दिए अपने भाषण में गुजरात और बिहार के आंदोलनों के संबंधों को उजागर किया था
विज्ञापन


रेड्डी ने उल्लेख किया था कि कैसे जयप्रकाश नारायण गुजरात के छात्र आंदोलन से प्रोत्साहित हुए और अपने आंदोलन को बेहतर ढंग से हवा दी।

रेड्डी ने कहा कि जेपी यानी जयप्रकाश नारायण को राजनैतिक बदलाव के लिए अपने बिहार आंदोलन को पूरे देश में फैलाने के लिए किसी माध्यम की तलाश थी।

इसी बीच उन्होंने देखा कि गुजरात के छात्र जनता के समर्थन से राज्य में राजनैतिक बदलाव का बिगुल फूंके हुए हैं।

बाद में इससे ही उत्साहित होकर उन्होंने अपने आंदोलन को आगे हवा दी। जिसके बाद देश में आपातकाल लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें