फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: दूसरे चरण का प्रचार थमा, मतदान कल

Sun, 16 Dec 2012 12:20 AM IST
अहमदाबाद/समीर शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को भाजपा और कांग्रेस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी तो कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने प्रचार की कमान संभाली। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने मोदी पर गुस्से की राजनीति करने का आरोप लगाया तो मोदी ने कहा कि अध्ययन के बगैर प्रचार को आए राहुल पूरी तरह फेल हो गए हैं।

गुजरात चुनाव की जंग कितनी तीखी हो गई है इस बात का अंदाजा शनिवार को कांग्रेस की ओर से आए उस बयान से भी लगाया जा सकता है जिसमें मोदी को परोक्ष रूप से असामाजिक तत्व कहा गया है। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी की ओर से आए इस बयान में कहा गया है कि मोदी असामाजिक तत्वों जैसी भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस बीच, शनिवार शाम 5 बजे दूसरे चरण का प्रचार समाप्त हो गया। इस चरण में सोमवार को 95 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। नरेंद्र मोदी, भाजपा नेता अमित शाह और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर सिंह वाघेला समेत 820 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इस चरण में होना है। इनमें 49 महिला उम्मीदवार हैं। इस चरण में कुल 1,98,99,501 मतदाता 23,318 पोलिंग स्टेशनों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

राहुल गांधी ने शनिवार को कई रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने मोदी पर गुस्से की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि गुस्सा आदमी को अंधा बना देता है। मेरी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी को आतंकियों ने मार डाला। तब मुझे गहरा दुख हुआ था और गुस्सा भी आया था, लेकिन मैंने जल्द ही अपने गुस्से पर काबू पा लिया।

विकास के मोदी के दावे और वादे का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ अपने लिए सपने देखते हैं, जबकि एक अच्छा नेता अपनी जनता के लिए सपने देखता है। उन्होंने कहा कि गुजरात में आम लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है। यहां सिर्फ एक शख्स (मोदी) की आवाज सुनाई देती है। साथ ही राहुल ने कहा कि वे महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानते हैं, क्योंकि उन्होंने शांति, अहिंसा तथा प्रेम का रास्ता दिखाया था।
विज्ञापन


उधर, मोदी ने अपनी रैलियों में राहुल पर जवाबी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बगैर अध्ययन के प्रचार करने चले आए हैं। जानकारी नहीं होने की वजह से वे इस काम में पूरी तरह से फेल हो गए हैं। महात्मा गांधी के संबंध में राहुल के बयान का जिक्र करते हुए मोदी ने उनसे पूछा कि आखिर वे राष्ट्रपिता की इच्छा को कब पूरा करेंगे। मोदी ने कहा कि गांधी जी चाहते थे कि आजादी के बाद कांग्रेस भंग कर दी जाए, क्योंकि तब इसकी जरूरत नहीं होगी। अब राहुल गांधी को चाहिए कि वे महात्मा गांधी की इच्छा को पूरी करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें