फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव: पांच सालों में मालामाल हुए विधायक

Sun, 09 Dec 2012 09:48 AM IST
अहमदाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात में विधायकों की संपत्ति पिछले पांच सालों में दोगुनी से भी ज्यादा हो चुकी है। इस चुनाव में 121 मौजूदा विधायक प्रत्याशी के रूप में जनता की अदालत में खड़े हैं। वर्ष 2007 में हुए चुनाव में इन विधायकों की औसतन संपत्ति 1.86 करोड़ रुपये थी, जो वर्ष 2012 में बढ़कर 6.20 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन


मौजूदा चुनाव में पहले चरण में 60 और दूसरे चरण में 61 मौजूदा विधायक अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव आयोग को सौंपे शपथ पत्र के अनुसार इन विधायकों के बीच माणावदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जवाहर चावड़ा की संपत्ति सबसे अधिक बढ़ी है।

पांच साल में उनकी संपत्ति में 64.58 करोड़ रुपये  का इजाफा हुआ है। 2007 में इनकी संपत्ति 18.32 करोड़ थी, जो 2012 में 82.90 करोड़ रुपये हो गई है। भाजपा विधायक दिनेश बालू पटेल की संपत्ति में 34.89 करोड़ और  डॉ. नीमाबेन आचार्य की संपत्ति में 32.30 करोड़ का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


632 करोड़पति हैं मैदान में
गुजरात विधानसभा चुनाव में कुल 632 करोड़पति मैदान में हैं। इनमें से पहले चरण में 482 और दूसरे चरण में 150 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा के सबसे अधिक 127 तथा कांग्रेस के 110 उम्मीदवार करोड़पति हैं। खास बात यह है कि पहले चरण के 102 और दूसरे चरण के 86 उम्मीदवारों ने तो अपना पैन नंबर घोषित नहीं किया है, जबकि इनमें से कई करोड़पति हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें