फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव: भाजपा के पक्ष में सर्वे और सट्टा बाजार

Thu, 13 Dec 2012 08:15 PM IST
अहमदाबाद/समीर शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव का पहले चरण खत्म हो चुका है। इस चरण की शुरुआत में एजेंसियों व मीडिया की ओर से किए जा रहे सर्वे और सट्टा बाजार दोनों ही भाजपा के पक्ष में रहे। हालांकि जनता का फैसला 20 दिसंबर को आएगा, लेकिन चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के मुताबिक भाजपा को दो तिहाई सीटों पर सफलता मिल सकती है। इससे मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी हैट्रिक लगाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा को 127 सीटों का अनुमान
एजेंसियों व मीडिया की ओर से किए गए विभिन्न सर्वे का औसत निकालें, तो विधानसभा की कुल 182 सीटों में से भाजपा 127 पर जीत हासिल कर सकती है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस को 50 सीटें मिल सकती हैं। वहीं गुजरात परिवर्तन पार्टी (जीपीपी) को मात्र एक व अन्य को 4 सीटों पर विजय मिल सकती है।

सट्टा बाजार की भी पसंद भाजपा
मतदान के दिन बृहस्पतिवार को सट्टा बाजार भी भाजपा को ही जीत मिलने के संकेत दे रहा है। दूसरी पसंद कांग्रेस और तीसरी जीपीपी है। बाजार के रुख के अनुसार भाजपा की 115 से 117 सीटें, कांग्रेस 55 से 57 व जीपीपी 4 से 5 सीटें हासिल करेगी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक भाजपा की 100 सीटों तक के लिए 15 पैसे, 110 सीटों के लिए  53 पैसे, 120 सीटों के लिए 2 रुपये व 125 सीटों के लिए 3.50 रुपये की दर चल रही है। वहीं, कांग्रेस की 50 सीटों के लिए 33 पैसे, 60 सीटों के लिए 1.4 रुपये, 70 सीटों के लिए 70 सीटों पर 3 रुपये की दर चल रही है। जीपीपी के लिए पांच सीटों पर 1.2 रुपये की दर से सट्टा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


सर्वे--तारीख--भाजपा--कांग्रेस--जीपीपी--अन्य
एलओएन--5 अक्तूबर--133--43--0--6
इंडिया टुडे-ओआरजी--26 अक्तूबर--128--48--0--6
एबीसी न्यूज-नीलसन--24 नवंबर--124--51--3--4
एनडीटीवी--कोई तारीख नहीं--120--59--0--3
सीएसडीएस(वोट शेयर)--31 अक्तूबर--50 फीसदी--36 फीसदी--3 फीसदी--11 फीसदी
एलओएन (रिवाइज्ड)--12 दिसंबर--122--53--1--6
एलओएन (वोट शेयर)--कोई तारीख नहीं--46 फीसदी--36 फीसदी--6 फीसदी--12 फीसदी
सीवोटर--कोई तारीख नहीं--12 दिसंबर--120--54--0--8
सीवोटर (वोट शेयर)--कोई तारीख नहीं--48 फीसदी--38 फीसदी---14 फीसदी
औसत--कोई तारीख नहीं--127--50--1--4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें